भारत-चीन पर सरकार का पक्ष, वार्ता जारी है, विपक्ष को अंधरे में नहीं रखेंगे
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
भारत के केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि भारत और चीन के बीच सीमा विवाद जो पैदा हुआ है उस पर इस समय सैन्य लेवल पर बातचीत जारी है।
उन्होंने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा जम्मू-कश्मीर में जन संवाद रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चीन ने भी इच्छा व्यक्त की है कि बातचीत के द्वारा इसका समाधान निकाला जाना चाहिए। हमारी कोशिश भी यही है कि सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर बातचीत के द्वारा इसका समाधान निकाला जाए। राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं विपक्ष को बताना चाहता हूं कि हमारी सरकार किसी को भी इस मामले में अंधेरे में नहीं रखेगी।राजनाथ सिंह ने रैली में भारत-चीन सीमा विवाद, कोरोना संकट, अर्थव्यवस्था समेत कई मुद्दों पर बात की। राजनाथ सिंह ने कहा कि कोरोना काल में मोदी सरकार ने कई कदम उठाए हैं, जिसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी भारत की प्रशंसा की है।राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया के कई मज़बूत देश कोरोना महामारी के कारण लड़खड़ा गए हैं। भारत में प्रधानमंत्री ने कोरोना संकट को चुनौती के रूप में स्वीकार किया और कई बड़े और अहम फ़ैसले लिए। भारत ने कोरोना संकट के दौरान अपने स्वास्थ्य सुरक्षा के ढांचे को भी अधिक मज़बूत किया है।

