अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, शोक में टीवी एवं फिल्म इंडस्ट्री

मुंबई । अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में नहीं रहे। रविवार को मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनके नौकर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सुशांत ने सुइसाइड क्‍यों क‍िया है,इसकी अभी तक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। हालांकि पुलिस को सुशांत के दोस्तों ने बताया है कि वह बीते 6 महीने से डिप्रेशन में थे।वह डिप्रेशन की वजह से दवाइयां ले रहे थे। बीती रात सुशांत के कुछ दोस्त उनके साथ थे। सुबह जब सुशांत ने दरवाजा नहीं खोला,तब उनके दोस्‍तों ने दरवाजा तोड़ा अंदर फांसी से उनकी लाश झूल रही थी। इसके बाद नौकर ने पुलिस को फोन क‍िया। मुंबई स्थित उनके घर पर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। बता दें कि चार द‍िन पहले ही सुशांत की मैनेजर दिशा की भी इमारत से ग‍िरने से मौत हो गई थी। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता का कहना है कि सुशांत ने आत्महत्या की है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को अभी तक कोई सूइसाइड नोट नहीं मिला है।

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने एक बिजनसमैन के साथ पिछले हफ़्ते ही सगाई की है। उनकी मैनेजर ने पांच दिन पहले ही आत्महत्या की थी। सूत्रों का कहना है कि मामले में भी सुशांत से पूछताछ की गई थी। वहीं परिवार के लोगों के मुताबिक, सुशांत एक बंगाली लड़की से परेशान थे। पिता उनसे कुछ दिन बाद ही मिलने जाने वाले थे, इसी बीच ये खबर आ गई।

बोलने की स्थिति में नहीं सुशांत सिंह के पिता
सुशांत के निधन की खबर पूरा देश सदमे में है। उनके गृहनगर पटना के राजीव नगर मोहल्ला गमगीन है। सुशांत के पिता केके सिंह को फोन पर जानकारी मिली, वह इस वक्त कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। सुशांत के पिता रिटायर्ड हैं और पटना में अकेले रहते हैं। सुशांत की मां का निधन हो चुका है। उनकी चार बहने थीं, जिनमें से 1 की मौत हो चुकी है। बाकी 3 बहनें ससुराल में हैं।

Don`t copy text!