त्रिवेदीगंज बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिये समस्त थानों पर टीम गठित कर तस्करो व शातिर अपराधियो पर अंकुश लगाने को लेकर कड़ी कार्यवाही की जा रही है तो वहीं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज प्रभारी निरीक्षक लोनीकटरा अशोक कुमार यादव के ने बताया कि लोनीकटरा पुलिस टीम द्वारा अभिसूचना विकसित करते हुए आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए इब्राहिमाबाद गोमती नदी के पुल के पास से गस्त के दौरान चार अभियुक्त पंकज तिवारी पुत्र रुद्र संकर तिवारी व रुद्र संकर तिवारी पुत्र राम संजीवन व महावीर पुत्र शिवमंगल सिंह निवासी मोहल्ला योगेन्द्र बिहार नौबस्ता थाना नौबस्ता जनपद कानपुर नगर व नन्हे लाल पुत्र फकीरे लाल निवासी मुबारकपुर थाना लोनी कटरा जनपद बाराबंकी को चार किलो ग्राम पोस्ता के छिल्के के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद थाना लोनीकटरा पुलिस ने चारों अभियुक्तों पर मु.अ.स.138/2020 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।
सुधीर कुमार रावत क्राइम रिपोर्टर बाराबंकी

