नाइजीरिया में दाइश का आतंक, 60 से ज़्यादा आम लोग और फ़ौजी मारे गए, सैकड़ों घायल

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

नाइजीरिया में आतंकवादी गुट दाइश के दो हमलों में 60 से ज़्यादा आम लोग और फ़ौजी मारे गए।

रोयटर्ज़ के मुताबिक़, नाइजीरिया के सुरक्षा व स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दाइश के तत्वों ने शनिवार को पूर्वोत्तरी राज्य बोर्नो के मोन्गूनो और अंगज़ाय शहरों पर भारी हथियारों से हमला किया जिसमें 20 फ़ौजी और 40 से ज़्यादा लोग मारे गए। इन हमलों में सैकड़ों लोग घायल हुए।

इस रिपोर्ट के मुताबिक़, दाइश के तत्वों ने मोन्गूनो और अंगज़ाय शहरों में पुलिस स्टेशन और उस जगह को आग लगा दी जहां यूएन शांति बल ठहरे हुए थे।ग़ौरतलब है कि ये हमले ऐसी हालत में हुए कि इससे कुछ ही दिन पहले आतंकवादी गुट बोको हराम ने बोर्नो राज्य में गोबियो क्षेत्र के एक गांव पर हमला किया था जिसमें 69 लोग मारे गए थे।

Don`t copy text!