कोटेदार की कार्यशैली से कस्बावासी खुश

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

जैद्पुर बाराबंकी। कोरोना वायरस के कहर की परवाह न कर कस्बे के कोटेदारो ने जिस तरह अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे है। जोकि बहुत बड़ा दिलेरी का काम है। लाक डाउन के दौरान सप्लाई अधिकारी अतुल सिंह के निर्देशानुसार विकास खण्ड हरख के खुरशीद आलम, जुबेदा बानो मो इसराईल सलीम आफताब सहित सभी कोटेदारो ने प्रति दिन दुकान खोलकर गरीबों मे राशन व अन्य सामग्री का वितरण कर बहुत सराहनीय कार्य कर रहे है। जिससे जिले मे सप्लाई अधिकारी अतुल सिंह को बधाई का पात्र बता रहे है। लाक डाउन व हाट स्पाट के दौरान जहां लोग अपनी जान कोरोना से बचने के घरों से बाहर निकले मे महफूज नही थे। वहीं इन जाबांज कोटेदारो ने गरीबों का पेट भरने के लिए अपने व अपने परिवार की परवाह न कर अपनी दिलेरी का सबूत देते नजर आ रहे है। इन कोटेदारो की जितनी भी तारीफ की जाय कम है। वहीं तेज तररार इंसान पसंद गरीबों के हमदर्द अतुल सिंह की कार्य शैली की एक अलग पहचान बन गयी।

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

Don`t copy text!