बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी के दिशा निर्देश में चलाए जा रहे हैं चोर लुटेरों शातिर अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत 2 शातिर आरोपियों को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो बाराबंकी ही नहीं अन्य जनपदों में एटीएम कार्ड बदलकर घटना को अंजाम दिया करते थे जिनके पास से 31 एटीएम विभिन्न बैंकों के व 100 ग्राम स्मैक एक तमंचा कारतूस नगद रुपए बरामद हुए है । पुलिस के मुताबिक आरोपी कृष्णा सिंह पुत्र जगत पाल सिंह निवासी ढेकाही मझिलहा थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़। महेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी उत्तरटोला बंकी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी के रहने वाले हैं आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पहले जनपद में बैंक एटीएमों की घूम-घूम कर रेकी की जाती है जिस बैंक एटीएम में गार्ड नहीं होते है अधिकांशतः उन्ही बैंक एटीएमों पर रूपये निकालने आने वाले लोगों को अपना निशाना बनाते है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास लगभग सभी बैंक के धोखाधड़ी से प्राप्त एटीएम कार्ड होते हैं। जब कोई व्यक्ति बैंक एटीएम पर आता है, जिसको बैंक एटीएम से पैसे निकालने के बारे में सम्पूर्ण जानकारी नहीं होती है तो आरोपी उसकी सहायता करने हेतु उनसे एटीएम कार्ड व पिन नम्बर लेकर खुद निकालने का नाटक करते है, उसके बाद पैसे निकालने वाले व्यक्ति को बैंक एटीएम में पैसा आदि न होने का बहाना बता कर और कभी-कभी उसका पैसा निकालकर देने के बाद अपने पास रखे उसी बैंक के अन्य पीड़ितो के एटीएम कार्ड दे देते है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा कि इस अपराध को कार्ड स्वैपिंग कहा जाता है। इससे सतर्क रहने की जरूरत है।
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

