भाकियू जिला इकाई की मासिक बैठक सम्पन्न

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन ‘टिकैत‘ की जिला इकाई की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय गोकुल नगर में सम्पन्न हुई। इस बैठक का संचालन हौसिला प्रसाद ने किया। गौरतलब हो कि बीते माह 21 फरवरी की मासिक बैठक में मौखिक रूप से जनपद इकाई एवं सम्पूर्ण तहसील व ब्लॉक इकाइयों को सर्वसम्मति से पूर्ववत बहाल कर दिया गया। जनपद में लंबे समय से दो पदों को लेकर चले आ रहे मन मुटाव को दोनो पक्षो में अनिल वर्मा एवं राम बरन वर्मा के नेतृत्व में तय किया गया कि आगामी 9 जुलाई को ब्लॉकों की मासिक बैठकों में दोनो पक्षो के प्रतिनिधियों द्वारा ब्लॉकों की समीक्षा की जाएगी।समीक्षा रिपोर्ट आगामी 21 जुलाई को जिला कार्यकारिणी की बैठक में प्रेषित की जाएगी। तदानुसार ब्लॉक,तहसील एवं जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। बैठक में दिवंगत जिलाध्यक्ष काशगंज जयपाल व गलवान घाटी में शहीदों एवं मेन्था टँकी फटने से हुई घटनाओं में मृतक जवानों व किसानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी।इसके साथ ही जनपद में किसान समस्याओ पर भी चर्चा की गई एवं जिलाधिकारी से मिलकर उनका निराकरण कराने का निर्णय लिया गया। आज की बैठक में राम किशोर पटेल, निसार मेहंदी, राम नरेश वर्मा, विक्रांत सैनी, कमालुद्दीन, उत्तम सिंह, प्रेम चन्द, कमलेश वर्मा, राधेलाल, रामानंद, गिरीश चन्द, नौमीलाल वर्मा, प्रमोद कुमार, मुन्नालाल, बाबादीन, अमर सिंह, संजय रस्तोगी, रईश अहमद, ओम प्रकाश, कृष्णपाल सिंह, दीपू वर्मा, शिव नरायन सिंह मौजूद रहे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!