विकास खण्ड रूदौली क्षेत्र के दो गांवों में एक एक कोरोना पॉज़िटिव मिलने के बाद गांव किया गया सील
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)रूदौली तहसील क्षेत्र के परसोली और बरावा गांव में रविवार को दो युवकों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर हड़कंप मच गया।राजस्व पुलिस विभाग की टीम ने रिपोर्ट आने के बाद गांव को सील कर दिया है।
परसौली गांव के शकील अहमद पुत्र हफीजुल्लाह उम्र 38 वर्ष 19 जून को दिल्ली से घर आए थे घर में पिता,बहन और बहन का बेटा करुणा की जांच रिपोर्ट में शकील अहमद की रिपोर्ट पॉज़िटिव पाई गई है।भर्रा मजरे बरावा गाव के गया प्रसाद मौर्या पुत्र जगजीवन मौर्य उम्र 40 वर्ष की रिपोर्ट कोरोना पाई गई है।तीन दिन पूर्व गया प्रसाद मौर्य ट्रेन द्वारा दिल्ली से अपने पुत्र मोहित 20 वर्ष आदर्श 10 वर्ष के साथ आये थे।एसडीएम विपिन सिंह ने बताया कि परसोली गांव नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार को राजस्व टीम के साथ भेज कर सील करा दिया गया है।भर्रा मजरे बरावाँ गांव राजस्व निरीक्षक रामकेवल यादव के साथ पुलिस टीम को भेजकर सील कराया गया है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया परसौली और भर्रा मजरे बरावा गांव में कोरोना पॉजिटिव पाए गए शकील अहमद और गया प्रसाद को कोविड-19 अस्पताल अयोध्या भेजा गया है।दोनों गाँव को सेनीटाइज करा सर्वे कराया जा रहा है। बताया कि दोनों युवकों के परिजनों को घर में कुरानटाइन रहने के लिए कहा गया है।परिजनों की कोरोना वायरस का सेम्पल जांच के लिए भेजा जाएगा।कोतवाल विश्वनाथ प्रसाद यादव ने बताया की कोतवाली के परसोली और भर्रा मजरे बरावा गाव को सील करने के बाद पुलिस बल लगा दिया गया है।

