भेलसर(अयोध्या)रूदौली कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर दलसराय चौराहा के निकट शारदा सहायक नहर पर लखनऊ से फैज़ाबाद की ओर जा रही मारुति कार संख्या यूपी 11 बीएच 8607 एवम मार्शल जीप संख्या एच आर 39 सी 9411 में ओवरटेक करते समय शारदा सहायक नहर के निकट टक्कर हो गई।टक्कर इतनी तेज थी कि मारुति कार में एक ही परिवार के सवार तीन लोग में से दो लोग नन्दिनी पत्नी एके पाण्डेय 30 वर्ष व पीयूष कुमार पुत्र एके पांडेय उम्र लगभग 17 वर्ष घायल हो गए।हादसे की जानकारी पर हल्का एसआई हरिकेश यादव,कांस्टेबल सिंटू यादव मौके पर पहुंचे।एसआई हरिकेश यादव ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है।तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
Related Posts

