संदिग्ध अवस्था मे घूम रहा व्यक्ति अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र के हल्का न0 एक मे संदिग्ध अवस्था मे विचरण कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया।जामा तलाशी के दौरान युवक की जेब से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ है।
एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हल्का न0 एक के दरोगा अमरनाथ यादव मय कांस्टेबल अब्दुल हमीद के साथ क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे कि घोसवल गांव के समीप एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी देख भागने लगा।सिपाही को शंका हुई तो वो बाइक से उतरकर दौड़ाकर उसे पकड़ लिया।पकड़ा गया व्यक्ति गब्बर पुत्र राम दुलारे पटरंगा थाना क्षेत्र के कोटवा गांव का निवासी है।उसके पास से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ है।इसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

