पल्हरी चैराहे पर लगने वाले जाम से परेशान अधिवक्ताओं ने किया डी0एम0 से शिकायत

अब्दुल मुईद सिटी रिपोर्टर

बाराबंकी। जनपद के मुख्य चैराहा पल्हरी चैराहे के आस पास हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर आज अधिवक्ता ने डी0एम0 व एस0पी0 से किया शिकायत।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिवक्ताओं ने अपने शिकायती प्रार्थना में कहा है कि पल्हरी चैराहा, नबीगंज रोड, पर अवैध अतिक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है जिससे वहां से गुजरने वाले वाहनों, एम्बुलेंस आदि को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कई ठेले तो एकदम रोड पर खड़े होते हैं और मना करने पर आमाद फसाद होने लगते हैं। आटो रिक्शा वालों ने उक्त चैराहे के आसपास जगह पर कब्जा कर रखा है। शाम को यहां पर लगने वालें ठेलों पर व आस-पास मयखाने की महफिल सज जाती है, स्थानीय पुलिस की जानकारी में पूर्ण प्रकरण है किन्तु वसूली के चक्कर में कोई कार्यवाही नहीं कर पा रही है। कई वाहन चालकों ने जब कहा कि भइया ठेला किनारे कर लो तो उक्त ठेले वाले अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हैं और खुलेआम कहते हैं कि हम लोग मण्डी चैकी पर हफ्ता देते हैं कही भी शिकायत करो, मामला चैकी पर ही आयेगा, वहां हम लोग समझ लेते हैं। उक्त पल्हरी चैराहे पर कई बार अवैध ठेले लगे होने के कारण गंभीर दुर्घटना भी हो चुकी है किन्तु कार्यवाही न होने से अवैध अतिक्रमण कारियों के हौसले बुलंद है जिससे मरीजों, छात्रों व महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पल्हरी चैराहा पर हो रहे अतिक्रमण से चैराहे का स्वरूप बदल रहा है जिस कारण अवैध रूप से लगने वाले ठेले व आटो रिक्शा को हटवाने के सम्बंध में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया।
शिकायत करने वालों में राहुल सिंह एडवोकेट, मो0 साहिल एडवोकेट, मो0 आसिफ एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

अब्दुल मुईद सिटी रिपोर्टर

Don`t copy text!