पीएसी के चार जवान मिले कोरोना पाॅजिटिव

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

मसौली बाराबंकी। एक पखवारा पूर्व लखनऊ में ड्यूटी कर वापस आये दसवीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी के चार जवानों में कोरोना पॉजिटिव पाये जाने से वाहिनी परिसर में हड़कम्प मच गया। रात्रि में ही पहुँची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चारों पजिटिवो को एल 1 चन्द्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा वाहिनी परिसर में कोविड 19 हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी है। दसवीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी की एक बटालियन लखनऊ में डियूटी करने गयी थी जो एक पखवारा पूर्व वापस आयी थी डियूटी गये सभी जवानों को वाहिनी परिसर में ही बने क्वारंटाइन सेन्टर में रोका गया था गत 22 जून को गये सैम्पल चार जवानों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हफकम्प मच गया। पॉजिटिव पाये गये चारो जवानों को एल 1 चन्द्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेनानायक राजेश कृष्ण के निर्देश पर नगर पालिका के सहयोग से पूरे परिसर को सेनिटाइजर कराया गया है। तथा जगह जगह सेनिटाइजर, साबुन रखा गया है तथा आयुष मंत्रालय से प्राप्त काढ़े को जवानों को पिलाया गया।

\
वाहिनी परिसर में बना कोविड 19 हेल्प डेस्क

सेनानायक राजेश कृष्ण के निर्देश पर वाहिनी परिसर में कोविड 19 हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी है जिसमे वाहिनी के जवानों को कोरोना के प्रति जागरूक करने एव थर्मल स्क्रिनिग की जा रही है।

Don`t copy text!