प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस कर्मियों को दिया प्रशस्ति पत्र

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान सक्रिय रहकर ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले कोरोना वारियर्स/पुलिसकर्मियों को प्रभारी निरीक्षक पी.के. तिवारी ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा प्रदत प्रशस्ति पत्र एव गिफ्ट पैक को वितरण किया गया। उल्लेखनीय हो कि रविवार को पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह एव पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी ने सैनिक सम्मेलन में कोरोना वारियर्स पुलिसकर्मियों के कार्यो की सराहना करते हुए जनता की सेवा करने के लिए पुलिसकर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए प्रभारी निरीक्षकों को प्रशस्ति पत्र व गिफ्ट पैक वितरण करने हेतु दिये गये थे सोमवार को प्रभारी निरीक्षक पी.के. तिवारी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए थाने के समस्त पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व गिफ्ट पैक एव होम्योपैथिक की दवा को वितरित किया। इस मौके पर उप निरीक्षक अशोक कुमार यादव, सुधांश मिश्रा, अनुरुद्ध सिंह, एसएसआई मनोज सैनी, दीवान सगीर अहमद, मुन्शी सुरेश कुमार तिवारी सहित थाने के स्टाफ को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!