नगर पंचायत जैदपुर में हुए विकास कार्यों को देखकर जनपद में होती है प्रसन्नता ईमान दार अधिकारी के आने से कई सालों से लाखों का कर बकाया वसूली को लेकर नगर पंचायत ने कसी कमर -बकाया वसूली से परेशान तरह-तरह के कर रहे हैं षडयंत्र, फिर भी नाकाम

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्यूज24टाइम्स

बाराबंकी। जनपद बाराबंकी की नगर पंचायत जैदपुर वर्तमान समय में काफी चर्चा का विषय बनी हुई है, कारण है कि नगर पंचायत जैदपुर में ईमानदार अधिकारी की नियुक्ति की गई है जिसके कारण लाखों का कर बकाया कई दबंगों ने अपनी दबंगई के बल पर न जमा करने की ठान ली है, लेकिन नगर पंचायत जैदपुर ने कर वसूली के लिए कमर कर ली है नगर पंचायत की दुकान ठेका या तालाब का पिछला बकाया वसूली के लिए नोटिस तामील कराई जा रही है तथा बड़े-बड़े बकायेदारों को अंतिम अवसर दिया जा रहा है, समय से कर न जमा करने वालों के विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही भी अमल में लाई जायेगी। जिससे बकायेदारों के होश फाख्ता और रातांे की नींद गायब है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायतों को प्राप्त कर जनता की सेवा तथा विकास कार्यों में लगाया जाता है। इसी क्रम जैदपुर नगर पंचायत में कई बड़े-बडे़ बकायेदार हैं किन्तु अपनी दबंगई व पहुंच के बल पर कर जमा करने में आनाकानी कर रहे हैं, अब नगर पंचायत ने वसूली के लिए अपनी कार्यवाही में तेजी कर दी है जिससे बकायादारों में खलबली मच गई है और तरह तरह के हथकण्डे अपना रहे हैं। जैदपुर नगर का कार्यकाल उत्तम होने के कारण कई विरोधियों के हौसले पस्त हैं। नगर पंचायत में कोरोना काल में समुचित रूप से नालियों की सफाई, कूड़ा उठाने की प्रक्रिया तथा विकास कार्य प्रगति पर हैं। कई बड़े-बड़े मठाधीश सत्ता पाने की लालच में जनपद के बड़े-बड़े नेताओं की परिक्रमा कर रहे हैं ताकि उनको आगाली चुनाव में टिकट मिल जाये, लेकिन जैदपुर की जनता काफी जागरूक वह इन कथित नेताओं के चंगुल में फंसने वाली नहीं है वह अपने विवेक व विकास कार्यों को देखकर ही अच्छे प्रत्याशी को जिताती है, खास बात यह है कि जैदपुर नगर पंचायत में कोई भी दागी प्रत्याशी जितना भी जोर लगा ले किन्तु वह अपराजित हो जाता है।

इस सम्बंध मंे जब पंचायत के अलग-अलग लोगों से बात की गई तो एक मुख्य बात उभरकर सामने आई है कि नगर पंचायत का करोड़ों का कर बहुत से दबंगों ने दबा रखा है और जब नगर पंचायत द्वारा वसूली की कार्यवाही अमल में लाई जाती है तो उक्त दबंग नगर पंचायत के विरूद्ध तरह-तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगाते हैं ताकि उनको बकाया कर न जमा करना पड़े। कई बड़े बकायेदार राजनैतिक पहुंच होने के कारण अपनी वसूली की कार्यवाही रूकवाना चाहते हैं। जिसमें वह कुछ समय के लिए तो सफल हो गए हैं लेकिन उनको नगर पंचायत को कर तो देना ही पड़ेगा।
अब देखना है कि बड़े बकायेदार भविष्य में किस तरह बचेंगे और नगर पंचायत उनसे वसूली कर पायेगा की नहीं। यह तो आने वाला भविष्य ही बतायेगा। फिर भी नगर ंपचायत जैदपुर विकास के पथ पर अग्रसर।

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्यूज24टाइम्स

Don`t copy text!