मसौली बाराबंकी। तीन दिन पूर्व मसौली थाना अंतर्गत हॉइवे पर स्थित बिन्दौरा चैराहे के निकट हुई लूट का खुलासा करते हुए मसौली पुलिस एव स्वाट टीम ने भयारा रोड अमदहा जंगल के निकट मुठभेड़ में 4 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करते हुए अवैध तमंचा, कारतूस व 33 हजार की नगदी सहित घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलो को बरामद किया है। पुलिस की गिरफ्त में आये लुटेरों ने एक पखवारा पूर्व थाना मोहम्मदपुर खाला के झँझरा चैराहे पर हुई एक लाख की लूट को भी स्वीकार किया है। गत 29 जून को लखनऊ के अमीनाबाद थाना क्षेत्र के नाला फतेहगंज निवासी अमित कुमार पुत्र दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 28 जून की मध्य रात्रि में मैं अपनी यू0पी0 32 एनएन 2122 टाटा-एस से बहराईच से लखनऊ जा रहा था कि थाना मसौली क्षेत्रान्तर्गत रानीबजार से मसौली के बीच दो मोटर साइकिल सवार 04 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गाड़ी को ओवरटेक कर एक अदद मोबाइल, तीन हजार की नगदी व आधार कार्ड लूट लिया है। मसौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुखबिरों द्वारा लूट के खुलासे में लग गयी। बीती रात्रि मसौली पुलिस को मिली सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राघवेंन्द्र प्रताप रावत एव स्वाट टीम प्रभारी विवेक कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने भयारा रोड स्थित अमदहा जंगल के निकट दो बाइकों पर सवार चार लोगो को रोकने की कोशिश की तो बदमाशो ने पुलिस टीम पर अवैध तमंचे से हमला कर दिया परन्तु पुलिस की कड़ी घेराबन्दी के आगे अपराधी बौने साबित हुए पुलिस ने जमातलासी ली तो अभियुक्त इम्तियाज पुत्र अन्नू अहमद उर्फ नान्हू निवासी ग्राम मीतपुर फूलवारी मजरे गनेशपुर थाना रामनगर के पास से एक अदद तमंचा व 2 अदद जिंदा कारतूस, एक अदद खोखा कारतूस 12 बोर, 18 हजार 9 सौ रुपये की नगदी, एक अदद मोबाइल, बरामद हुआ अभियुक्त विशाल गौतम पुत्र रमेश गौतम निवासी बिन्दौरा परसपुर थाना रामनगर के पास से 6 सौ रूपये की नगदी व एक अदद मोबाईल, अभियुक्त आदित्य कश्यप पुत्र दिनेश चन्द्र कश्यप निवासी मोहल्ला लालापुर कस्बा व थाना देवा के पास 6 सौ 50 रूपये की नगदी व लूट का मोबाईल बरामद हुआ अभियुक्त ओमकार यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी ग्राम बबुरिहा खेवली थाना देवा के कब्जे से एक अदद तमंचा, दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 12 हजार 850 रुपये नकद, एक अदद मोबाइल ओप्पो व घटना में प्रयुक्त की गयी। दो अदद मोटरसाइकिले बरामद की।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

