बिना मास्क और बिना हेल्मेट के फर्राटा भर रहे वाहन चालकों पर पुलिस सख्त 54 बिना मास्क व 5 बाइको के चालान काटे गए 5300 रुपये वसूला गया शमन शुल्क

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्बरेश यादव की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)कोरोना काल में जहां एक ओर मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।वहीं लोग इसके प्रति लापरवाह भी होते जा रहे हैं।इसको लेकर पुलिस ने अब सख्त रवैया अपना लिया है।
पटरंगा हाइवे चौकी प्रभारी ने बुधवार को मिंया का पुरवा चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाकर बिना मास्क और हेल्मेट के दो पहिया वाहन चलाने वालों के चालान काटे और जुर्माना भी वसूला।बिना मास्क के 54 और बिना हेल्मेट के 5 बाइक सवार लोगों के चालान काटे और 5300 रुपये समन शुल्क भी वसूला।जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।तमाम वाहन चालक दूर से ही चेकिंग देख कर बैरंग लौट गए।हाइवे चौकी प्रभारी राम चेत यादव ने बताया की बिना मास्क व बिना हेलमेट के कतई बाहर निकलने नही दिया जाएगा।कोरोना नियमों के उल्लंघन के मामले में 54 बिना मास्क व 5 बाइको के चालान काटे गए हैं।5300 रुपये समन शुल्क भी वसूला गया है।

Don`t copy text!