ग्राम सभा की भूमि से राजस्व टीम ने हटवाया अवैध कब्जा
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)रूदौली तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मुजफ्फरपुर में पशुचर व वृक्षारोपण की सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटाने बुधवार को उपजिलाधिकारी के आदेश पर रुदौली तहसील की राजस्व टीम पहुंची और जेसीबी की मदद से अवैध कब्जे को हटवाया।अतिक्रमण हटवाने गई टीम में नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार,राजस्व निरीक्षक विश्वनाथ सिंह व लेखपाल राकेश मिश्रा उपस्थित रहे।
नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गाटा संख्या 402 वृक्षारोपण की 1.012 हेक्टेयर भूमि है व गाटा संख्या 403 क पशुचर की 1.104 हेक्टयर व गाटा संख्या 403 ख तलाब की 0.089 भूमि है। इन सभी भूमि पर अवैध रूप से निर्माण किया गया था,जिसे आज हटवाया गया है।आवासीय भवन के कब्जेदारों को 15 दिन के लिए नोटिस दी गई है।वही निर्माण गिरने से कब्जेदार दुःखी दिखे,ग्रामीणों का कहना है कि गांव में काफ़ी जमीन व तालाब पर लोग कब्जा किये हैं।उनके पास घर भी है,उनके ऊपर कार्यवाई नही हो रही है।नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव के अंदर भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जेदारों से कब्जा मुक्त कराया जाएगा।

