डा0 पी0एल0 पुनिया ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।

शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

बाराबंकी 02 जुलाई- राज्यसभा सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया ने आज कांग्रेसजनो के साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. बेनी प्रसाद वर्मा के कम्पनीबाग आवास पर पहुँचकर उनके ज्येष्ठ पुत्र पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा से भेट कर उनके छोटे भाई दिनेश वर्मा की आकस्मिक निधन पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।
नगर के कम्पनी बाग मोहल्ले में पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा से मिलकर उनके छोटे भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में मुख्यरूप से कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन, प्रवक्ता सरजू शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष इरफान कुरैशी, युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष इरफान कुरैशी, युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय रावत, सभासद मो0 फैसल, शब्बर रिजवी, विनोद सिंह आदि कांग्रेसजन मौजूद थे। शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

Don`t copy text!