बाराबंकी। समाजवादी पुरोधा समाजवाद को जन जन तक पहुंचाने वाले स्वर्गीय रामसेवक यादव एवं उनके छोटे भाई स्वर्गीय प्रदीप यादव की जयंती के अवसर पर उनकी समाधि स्थल पर पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप एवं सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि स्वर्गीय रामसेवक यादव एवं नेता प्रदीप यादव नेताजी की जयंती पर हम लोगों की सच्ची श्रद्धांजलि या होगी कि हम लोग उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर समाजवाद को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा और उसकी इसमें भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी तभी हम लोग पुनः सरकार बना पाएंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से सपा पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, अजय कुमार वर्मा बब्लू, हिमांशु यादव, आशीष सिंह आर्यन, प्रीतम वर्मा आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स
Related Posts

