कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देर शाम किया रिहा

शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शहनवाज आलम की विना शर्त रिहाई की मांग को लेकर मंडल स्तर पर ज्ञापन सौपने जनपद अयोध्या जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशीय उपाध्यक्ष तनुज पुनिया को कांग्रेसजनो सहित पटरंगा के पास भारी पुलिस बल के साथ रोककर गिरफ्तार कर लिया गया जिन्हे घण्टो थाने में विठाकर कांग्रेसजनो के साथ देर शाम रिहा कर दिया गया। इस सम्बन्ध में विदित हो कि आज प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के द्वारा विगत दिनो अकारण गिरफ्तार कर जेल भेजे गये कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शहनवाज आलम की गिरफ्तारी के विरोध तथा रिहाई की मांग को लेकर मण्डल स्तर पर स्थानीय प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित करना था जिसके लिये अयोध्या मंडल का अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशीय उपाध्यक्ष तनुज पुनिया को प्रभारी मनोनीत किया गया था और तनुज पुनिया ज्ञापन प्रेषित करने अयोध्या जा रहे थे लेकिन रास्ते में पटरंगा के पास भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उन्हे रोक लिया गया जहां कांग्रेसजनो तथा पुलिस झडप हुयी और तनुज पुनिया तथा कांग्रेसजनो को गिरफ्तार कर लिया गया जिन्हे देर शाम रिहा कर दिया गया। गिरफ्तारी के पूर्व आयोध्या हाइवे पर कांग्रेसजनो ने गगनभेदी सरकार विरोधी नारे लगा कर अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष की विना शर्त रिहाई की मांग की। कांगे्रस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष तनुज पुनिया के साथ प्रदर्शन कर गिरफ्तारी देने वालो में मुख्यरूप से प्रदेश सचिव अजय रावत, अनुसूचित जाति विभाग के जनपदीय अध्यक्ष रामहरख रावत, उपाध्यक्ष विजय पाल गौतम, विनीत वर्धन, मंजीत भारती, अरूण कुमार, शेर बहादुर पाल आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

Don`t copy text!