सीसीटीवी फुटेज के बावजूद किसी नतीजे पर नहीं पहुंची पुलिस

शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

बाराबंकी। नगर पंचायत सिद्धौर में 2 दिन पूर्व एक होटल से शटर खोलकर चोरों ने हजारों की नकदी और मोबाइल सेट व अन्य सामग्री पर हाथ साफ किया होटल संचालक ने इसकी शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। नगर पंचायत सिद्धौर के सड़क कोटवा मार्ग पर स्थित रॉयल होटल पर 2 दिन पूर्व शटर खोलकर दुकान के अंदर रखा लगभग 22 हजार रुपए नगद दो मोबाइल और हजारों का सामान पर चोरों ने हाथ साफ किया। होटल के अंदर होटल मालिक द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया था। जिसके कारण सीसीटीवी कैमरे में चोरों के फुटेज कैद हो गए। होटल मालिक नीरज कुमार ने सिद्धौर पुलिस चैकी पर चोरी की शिकायत कर कार्यवाही की मांग की और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है। लेकिन पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। इतना ही नहीं 2 सप्ताह पूर्व सिद्धौर कस्बे देसी शराब ठेके के पास से हाजीपुर श्याम नगर निवासी कमल किशोर वर्मा की बाइक चोरी हो गई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी पुलिस ने 3 दिन पूर्व चोरी हुई बाइक को बरामद कर पीड़ित को सौंप दी। लेकिन पुलिस ने बाइक कहां से बरामद की कैसे बरामद हुई इसका खुलासा आज तक नहीं कर सकी। इस संबंध में और चैकी प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह का कहना है चोरी की शिकायत मिली है पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है जल्द ही खुलासा किया जाएगा।शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स 

Don`t copy text!