त्रिवेदीगंज बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के नव निर्वाचित जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह का हैदरगढ़ सपा पूर्व विधायक राम मगन रावत ने नई सड़क पर व सपा कार्यकर्ताओं ने भिलवल चैराहे पर किया स्वागत आप को बता दे की बाराबंकी से समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद अपने निवास को वापस लौटते समय सपा कार्यकर्ताओं ने कोठी, नई सड़क, हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज पर रोक कर समाजवादी पार्टी के नारे लगाते हुए जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह को माला पहनकर जोरदार स्वागत किया वहीं इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री सिंह ने आगामी चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने को लेकर चर्चा की और अपने बूथ प्रभारियों को निर्देशित किया है कि अपने अपने क्षेत्रों में बूथ प्रभारी सपा कार्यकर्ताओं के साथ जाकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुने और उस समस्या का समाधान निकले और छेत्र के लोगो को विश्वाश दिलाए की 2022 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाकर जनता के हित का कार्य किया जाएगा।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

