जनपद में मचा कोरोना का ताण्डव, 205 कोरोना पाॅजिटिव

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। जनपद में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के चलते लोगों में डर का माहौल बन गया है। प्रशासन की तरफ से कोई इंतजाम नही किया जा रहा है। मोहल्लों में सैनेटाइज का छिड़काव नही हो रहा है। जिसके चलते कोरोना मरीज की संख्या लगभग 205 हो गयी है। वहीं डब्ल्यूएचओ ने भी बचान जारी करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस हवा के जरिये लोगों तक पहुंच रहा है। प्रशासन लाचार सा हो गया है। अभी हाल ही में बेसिक शिक्षा कार्यालय में तैनात बीएसए भी कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके अलावा पुलिस आॅफिस में भी कई पुलिस कर्मचारी भी कोरोना पाॅजिटिव मिले। जिसके बाद प्रशासन बेसिक शिक्षा कार्यालय विकास भवन, पुलिस आफिस को बन्द रखा गया है। वहीं हैदरगढ़ कोतवाली व तहसील में भी कोरोना मरीज मिलने से बंद कर दिया गया है।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!