फरार चल दो इनामी अपराधी गिरफ्तार

शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

बाराबंकी। सुभाष हत्याकाण्ड के मामले मे फरार चल रहे दो अभियुक्तों को जैदपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। आराोपियों पर 5-5 हजार रूपये के ईनाम घोषित थे। बताते चले की तीन माह पूर्व जैदपुर के ग्राम टेरा पोस्ट कोला मे पुरानी रंजिश के चलते सुभाष वर्मा की गाँव के ही राकेश वर्मा, अशोक वर्मा, दशरथ पुरुषोत्तम, कमलेश, व पुतरी एवं 12-15 लोग लाठी, डंडा, लोहे की राड व धारदार हथियार से उन पर जानलेवा हमला कर दिये। शोर शराबा सुन कर घर से उनके पापा चन्द्रशेखर वर्मा व छोटे चाचा शिवकुमार वर्मा उनको बचाने के लिए घर से बाहर निकले तो उन पर भी बांका व लाडी, डंडा लेकर टूट पड़े। उनके चाचा सुभाष को विपक्षीगण द्वारा मारते मारते मरणासन्न की हालत में कर दिया गया था और आरौपी मौके से फरार हो गये। सुभाष को घायल अवस्था मे जिला अस्पताल ले गये जहाँ पर डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में मुख्य आरौपी को पहले से गिरफ्तार कर लिया था बाकी फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने 5000-5000 रूपये का पुरस्कार घोषित कर दिया था। थाना प्रभारी निरक्षक सन्दीप कुमार राय ने बताया की उपरोक्त मुकदमे मे वांछित अभियुक्तगण लवलेश और भुल्लू उर्फ कन्हैया को आज मुखबिर की सूचना पर सुबह 7.50 बजे इसी थाना क्षेत्र के ग्राम तकिया चैराहे पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स 

Don`t copy text!