*सहारनपुर में दिखा लोक डाउन का असर,,पुलिस रही मुस्तेद*

शमीम अंसारी बाराबंकी उतर प्रदेश

सहारनपुर में पुलिस की जबरदस्त मुस्तेदी के सामने लोक डाउन का असर देखने को मिला ।आज पहले ही दिन पुलिस ने बेवजह सडको पर अपने वाहनों से घूम रहे लोगों के धडाधड चालान काटे।आज एस,एस,पी,डा,एस,चन्नपा एवम एस,पी,सिटी विनीत भटनागर स्वम सडको पर सख्ती बरतते हुए नजर आये।
*एसएसपी सहारनपुर के निर्देशन में लॉकडाउन के दृष्टिगत सहारनपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद, शासन द्वारा निर्धारित किये गये प्रतिबंधों का नियमानुसार कराया जा रहा पालन:-*
अवगत कराना है, कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु शासन द्वारा लॉकडाउन में निर्धारित किए गए प्रतिबंधों का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये है। जिसके क्रम में जनपद सहारनपुर के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर शासन द्वारा निर्धारित किये गये प्रतिबंधों का नियमानुसार पालन कराया जा रहा है।

Don`t copy text!