बाराबंकी। प्रदेश सरकार के आदेशानुसार बीती रात 10 बजे से लाॅक डाउन का पालन कराने के लिये प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखा। सिर्फ आवाश्यक सेवाओं के लिये ही लोगों को घर से बाहर निकलने की अनुमति मिली। बीती रात्रि से लागू लॉकडाउन के कारण बाजार हाटों में सन्नाटा पसरा रहा। मेडिकल स्टोर के आलावा सभी दुकाने बन्द रही। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को लेकर चिंतित योगी सरकार ने 10 जुलाई रात्रि 10 बजे से 13 जुलाई की भोर 5 बजे तक सम्पूर्ण लॉकडाउन के आदेश जारी किये है। पूर्व घोषणा के अनुसार क्षेत्र की समस्त बाजार हाटों में सन्नाटा रहा मेडिकल स्टोरों को छोड़कर सभी दुकान बन्द थी। लॉक डाउन में आम के कारोबारियों पर दिखा अच्छा खासा असर वर्तमान समय में आम टपकाना भी काफी तेज है लेकिन बाजार हाटों के बन्द होने के कारण बिक्री नहीं हो पा रही है।जिस कारण से बागवान परेशान है। हालांकि इस बार आम का अच्छा रेट तो मिल नहीं पा रहा है था अब उल्टे दूबरा का लॉकडाउन के दौरान बागों में पके आम ढेर लगे हुए है जिन्हें खरीदने के लिए कोई नही आ रहा है। बागवान शाकिर अली बताते है इस बार आम का कारोबार घाटे का साबित होगा। क्योंकि आम की फसल महंगे दामों पर खरीदा गया था।लाॅक डाउन को लेकर आम की मांग नही रही जिस कारण इस बार खरीद के त्ैट से सस्ते दामों पर बेच रहे है।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

