आईसीएसई परीक्षा में आजम सिराज बने जिले में हाईस्कूल टापर

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। ‘‘यूं तो हसरते हैं आसमां में उड़ने की, अभी शुरू हुआ है सफर, अंजाम देखना आगे…। ’’किसी भी मां-बाप के लिए अपने पुत्र को अव्वल आते देखना सुखद होता है। उन सुखद पलों में चार चांद तब और लग जाते हैं, जब छात्र जिले में अव्वल दर्जे का निकले। अभी हाल ही में आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में आनंद भवन इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के छात्र मो. आजम सिराज किदवाई ने हाईस्कूल में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता पर शुभचिंतको और परिवार के सदस्यों ने बधाई दी है। नगर के ग्राम बांसा निवासी थाना जहांगीराबाद में पुलिस विभाग में उर्दू अनुवादक के पद पर कार्यरत सिराज मुनीर किदवाई के पुत्र मो. आजम सिराज किदवाई ने आनंद भवन इंटर कॉलेज से आईसीएससी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस सफलता पर उनके पिता और माता अफशां अंजुम सहित पूरे परिवार ने खुशी जाहिर की है। इस मौके पर खास मुलाकात में आजम सिराज ने बताया कि सफलता हासिल करने के लिये परिश्रम करना अति आवश्यक होता है तथा उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया। छात्र की सफलता पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर अर्चना थॉमस, सर शीबू सीआर, सर उज्जवल, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री हिसाल बारी किदवाई, कलीम किदवाई, अदीब किदवाई, हुमायूं नईम खान, वैस किदवाई, मो. शाद किदवाई, अनीसा खातून, अकीला खातून ने छात्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

 

Don`t copy text!