भेलसर(अयोध्या)रुदौली क्षेत्र में रविवार की भोर से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से जहाँ एक ओर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और बारिश देख किसानों के चेहरे खिल उठे वहीँ दूसरी ओर बारिश के पानी से जगह जगह हुए जलभराव से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रविवार को उमड़ते घुमड़ते बादलों के बीच सुबह 7:30 बजे से शुरू हुई सावन माह की पहली तेज़ बारिश से लोंगो को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और किसानों को लाभ मिला वहीँ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज की सर्विस रोड पर कीचड़ का साम्राज्य रहा।राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड का भी यही हाल रहा।सर्विस रोड के दोनों ओर व भेलसर ओवर ब्रिज के नीचे पानी भर जाने से लोगो को आवागमन में दिक्कतें आईं।हालांकि यह समस्या पुरानी है लेकिन ज़िम्मेदार अगर ध्यान दे तो यह समस्या दूर हो सकती है।नगर पालिका कार्यालय व पूरे मियां मोहल्ले के मध्य स्थित तालाब(डुबनवा)लबालब हो गया।वैसे इस तालाब से पानी निकासी के लिए नगर पालिका द्वारा नाला बनवाया गया है लेकिन नाले से जलनिकासी इतनी धीमी है कि थोड़ी बारिश में भी इस मोहल्ले सड़कों पर व क़ब्रिस्तान सहित लोगों के घरों में पानी भर जाता है।अगर नगर प्रशासन ने समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया तो अधिक बारिश होने पर स्थिति बिगड़ सकती है।
Related Posts

