पानी के निकासी को लेकर हुए विवाद में पांच का चालान

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र की चौकी बाबा बाजार अन्तर्गत चंद्रा मऊ मंगा गांव में नाली के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनो पक्षों में नौबत मारपीट की आ गई।मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस दोनों पक्षों के पांच लोगों को थाने पकड़ लाई और शांति भंग की आशंका में पांचों का चालान कर दिया।

बाबा बाजार चौकी प्रभारी दृवेश त्रिवेदी के मुताबिक शनिवार को चन्द्रा मऊ मंगा गांव में नाली के पानी की निकासी को लेकर गुलाम गौस खां और हकीम उर्फ बकरीदी के बीच विवाद हो गया और बात बढ़ने पर दोनों पक्ष के दर्जन भर लोग आमने सामने आ गए।बात मारपीट तक पहुंचती इससे पहले मौके सूचना पर पहुंची पुलिस प्रथम पक्ष के रेहान पुत्र मतीन,हकीम उर्फ बकरी दी व अंसार उर्फ अच्चू पुत्र रईस तथा दूसरे पक्ष के गुलाम गौस खान पुत्र निसार व जहूर पुत्र एजाज को थाने पकड़ लाई।चौकी प्रभारी ने बताया कि पांचों आरोपियों का शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान किया गया है।

Don`t copy text!