भाजपा सरकारें झूठे दावों के बल पर ही अपने दिन काट रही हैं।धर्मराज
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स
बाराबंकी आज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नगर कमेटी का मनोनयन पत्र जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में एवं सदर विधायक धर्मराज उर्फ सुरेश यादव की विशेष उपस्थिति में नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया गया !
इस अवसर पर धर्मराज और सुरेश यादव ने कहा किने कहा है कि भाजपा सरकारें केन्द्र की हों या राज्य की झूठे दावों के बल पर ही अपने दिन काट रही हैं। अपनी गलत नीतियों के चलते उन्होंने देश का भारी नुकसान किया है। परन्तु उसके लिए उन्हें न तो संकोच है और नहीं अफसोस है। लुभावनी योजनाओं के बल पर ये सरकार जनता को भ्रमित ही करती है लेकिन अब जनता के सामने सब सच्चाई आने लगी है। यही जनता एक दिन भाजपा से पूरा हिसाब लेगी।
मनोनीत पदाधिकारियों में मुख्य रूप से संरक्षक जबरूद्दीन अंसारी ,नगर महामंत्री विवेक मिश्रा, वरिष्ठ नगर महामंत्री सलमान सल्लू, नगर कोषा अध्यक्ष उपेंद्र सिंह वर्मा लल्लू, नगर उपाध्यक्ष दिनेश वर्मा ,नगर उपाध्यक्ष विजय वर्मा, नगर उपाध्यक्ष राकेश वर्मा, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष सुजीत कुमार वर्मा, वर्मा ,इमरान आलम नगर मीडिया प्रभारी ,जमशेद खान नगर सचिव सुजीत कनौजिया नगर सचिव राजेश वर्मा नगर सचिव अनूप कुमार सिंह संगठन मंत्री आदि पदाधिकारियों को नगर के अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने मनोनीत पदाधिकारियों को पत्र देकर माला पहनाकर स्वागत किया गया!
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रीतम वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी आशीष सिंह आर्यन, नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल ,जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, वीरेंद्र प्रधान आदि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे !
आशीष सिंह आर्यन जिला मीडिया प्रभारी समाजवादी पार्टी बाराबंकी
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स
Related Posts

