मसौली बाराबंकी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के समीर ने भी बाजी मारी। जैदपुर विकास सभा के सपा विधायक गौरव रावत के दूरभाष पर समीर को बधाई दी और उज्वल भविष्य की कामना की। जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर स्थित विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत बड़ागांव के ग्राम प्रधान आलम शाह के पुत्र समीर ने इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक हासिल करके अपने माता-पिता के साथ अपने गांव का नाम रोशन किया है। छात्र के पिता आलम शाह कहते है कि मेरे लड़के ने 96 प्रतिशत अंक हासिल करके समीर ने गांव का नाम रोशन किया है। हमे इस बात की खुशी है कि गांव के बच्चे की किसी मायने में कम नही है। समीर का कहना है कि इसके पीछे मेरे माता-पिता के अलावा शिक्षकों का बड़ा सहयोग रहा है।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

