हजयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सेना तैयार : सऊदी अरब
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
रियाद । वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रही दुनिया के बीच सऊदी आंतरिक मंत्रालय ने आगामी हज सीजन के लिए तैयारियों का ऐलान किया है। खबरों के मुताबिक, हज सुरक्षा बलों के कमांडर जायद अल तुवैलान ने रविवार को मीडिया को बताया कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सेना तैयार है। उन्होंने बताया कि इस साल 160 राष्ट्रीयताओं के तीर्थयात्री वार्षिक तीर्थयात्रा में भाग लेंगे, जिनमें से 70 राज्य में विदेशी निवासी हैं।
ज्ञात हो कि कोरोनावायरस के मद्देनजर इस बार सऊदी अरब हज यात्रा में दुनियाभर के लाखों मुस्लिम हिस्सा नहीं ले सकेंगे। सऊदी अरब सरकार की तरफ से ये घोषणा की गई कि इस साल बहुत ही सीमित संख्या में लोग हज यात्रा कर सकेंगे। इसमें सऊदी अरब में ही रहने वाले लोग प्रमुख रूप से शामिल होंगे। मुस्लिमों के लिए जीवन में एक बार हज यात्रा करना जरूरी माना जाता है, इस वजह से पूरी दुनिया के मुस्लिम समुदाय के लोग इस यात्रा के शुरू होने का इंतजार करते हैं। यात्रा के लिए कई माह पहले ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है, इस साल भी ये प्रक्रिया चल रही थी मगर अब इस पर रोक लग गई है।
Related Posts

