हत्या के प्रयास की घटना में फरार चल रहे तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जिला ब्यूरो आलोक सिंह जनपद इटावा उत्तर प्रदेश

एटा। थाना बागवाला पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। नौ मई को योगेन्द्र कुमार निवासी ग्राम ओंन द्वारा तहरीर दी गई कि नौ मई को ही वह तथा अन्य मजदूर मनरेगा योजना के तहत गांव में तालाब खुदाई का कार्य कर रहे थे, तभी गांव के ही राजू उर्फ राजकुमार, अमर प्रताप सिंह पुत्रगण हाकिम सिंह यादव, नरेंद्र कुमार, उजागर सिंह, प्रेमचंद तथा सौदान सिंह पुत्रगण रामवीर सिंह एक राय होकर आए और लाठी डंडों व सरिया से उसके और अन्य मजदूरों पर जानलेवा हमला कर दिया। तहरीर के आधार पर बागवाला पुलिस ने मामला पंजीकृत कर थानाध्यक्ष बागवाला विपिन कुमार त्यागी ने 21जुलाई को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना बागवाला पुलिस द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों प्रेमपाल, सौदान सिंह तथा उजागर सिंह को वाहनपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है।

Don`t copy text!