मण्डलायुक्त मुकेश कुमार मेश्राम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी।
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स
लखनऊ- 22 जुलाई 2020, मण्डलायुक्त मुकेश कुमार मेश्राम की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग, मनरेगा कन्वर्जेन्स तथा अन्य निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में गूगल मीट पर वी0सी0 के द्वारा समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। जिसमें उप निदेशक पंचायती राज ए0के0 सिंह, मण्डल के सभी जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी, डी0सी0 मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित सभी सम्बन्धित अधिकारियों ने आनलाइन जुड़कर बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में निम्न निर्देश दिये गयें।
– प्रत्येक ग्राम पंचायत में समुदायिक शौचालय निर्माण हेतु शत प्रतिशत जमीन चिनिहत कर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराया जायें।
– स्थानीय व प्रवासी श्रमिकों को कार्य में लगाकर मनरेगा के अन्र्तगत निर्माणधीय शौचालयों का कार्य पूर्ण कराये जिनका कार्य शुरू नही हुआ है उनको शीघ्र शुरू करायें। ग्राम पंचायतों में जहां-जहां सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है वहां पर उसको आर्कषित बनाये जाने हेतु बायो फेन्सिग कराये तथा आसपास सुगन्धित पौधे लगवाये जाये।
– एम0 आई0 एस0 तथा फोटो अपलोड करने में ओवर रेटिंग कदापि न की जाये जो वास्तविक स्थिति हो उसको ही पोर्टल पर अपलोड कराया जायें।जिन ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय हेतु जमीन चिन्हित नही की गयी है उस ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान व लेखपाल को नोटिस जारी की जाये उसके पश्चात भी यदि जमीन का चिन्हाकन नहीं किया जाता है तो सम्बन्धित ग्राम प्रधान व लेखपाल के विरुद्ध कार्यवाही की जाये।
– प्रवासी श्रमिकों का समायोजन करने हेतु ग्राम पंचायतो में मिट्टी भराई, जमीन का समतली करण, बायोफेन्सिग, सड़क निर्माण, पंचायत घर व शौचालय निर्माण के कार्यो को मनरेगा के अन्र्तगत कराया जाये।
जनपद के किसी कार्यालय में यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी कोविड-19 संक्रमित होता है तो उस कार्यालय को चार घण्टे के लिए बंद कराकर उसको प्रापर सेनेटाइज कराया जाये तथा चार घण्टे के पश्चात कार्य पुनः प्रारम्भ करा दिया जाये।कई दिन कार्यालय बंद रखने की प्रवृत्ति समाप्त हो। जनपदों में ग्राम पंचायतों की सभी निगरानी समितियों को थर्मल स्कैनर व पल्सआक्सी मीटर उपलब्ध कराकर उनके द्वारा की जा रही स्क्रीनिंग की समीक्ष की जाये तथा नियमित रिर्पोट जनपद में स्थापित इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल रूम में मगवायी जाये। स्क्रीनिंग के अनुसार यदि किसी व्यक्ति का तापमान अधिक या आक्सीजन लेवल कम है तो शीघ्र ही उसको कोरोना का टेस्ट कराकर उपचार कराया जायें।
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

