बाराबंकी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जनपद में शहर कांग्रेस कमेटी बाराबंकी कार्यकारिणी का गठन किया है। कम समय में पार्टी की सेवा बदले कर्मठ कार्यकत्री सोनम वैश्य को अहम पद नगर उपाध्यक्ष का दायित्व मिलना जनचर्चा का विषय बना है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री लल्लू ने राजेन्द्र वर्मा को नगर अध्यक्ष, मो.जफर कोषाध्यक्ष व सोनम वैश्य नगर उपाध्यक्ष समेत पार्टी के अनेक लोगों को उपाध्यक्ष, महासचिव व सचिव पद का दायित्व निष्पक्षता पूर्ण निर्वहन हेतु सौंपा है। पार्टी की नवनियुक्त नगर उपाध्यक्ष सोनम वैश्य ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते कहा कि समर्पण का भाव हो तो उसका कद्र भी होता है। पार्टी के प्रति मेरी मेहनत, लगन का परिणाम यह कि मुझे नगर उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। मुझ पर भरोसा करने के लिए मै पुनः कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं जनपद स्तर के समस्त पदाधिकारियों तथा संघर्ष के साथियों का आभार प्रकट करती हूं। पार्टी के प्रति मै जिस भाव, निष्ठा से कार्य कर रही हूं, हमेश करती रहुंगी। गरीबी, गरीबों व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के लिए हमेशा संवैधानिक तरीके से आवाज उठाती रहुंगी। जनता व पार्टी की सेवा की मेरे लिए सर्वोपरि है। सोनम वैश्य को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
] शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

