2 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार।

मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी

 बाराबंकी थाना कोठी पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 02 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार।

 

पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा जनपद के समस्त समस्त प्रभारी निरीक्षकों को जुआ खेल रहे लोगों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । जुआ खेलने से व्यक्तियों की आपराधिक प्रवृत्ति बढ़ती जाती है और वह परिवार के साथ- साथ समाज के लिए भी घातक साबित होता है ।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कोठी श्री शैलेश कुमार के नेतृत्व में दिनांक 22.07.2020 को थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर धुरधुरपुर मोड़ पर हार जीत की बाजी लगाते हुए 02 अभियुक्तगण को समय 21.00 बजे गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्तगण के कब्जे से ताश के 52 अदद पत्ते व 2250 रूपये मालफड़ व जामा तलाशी में 250 रूपये बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना कोठी पर मु0अ0सं0 235/2020 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणः- 1. फूलचन्द पुत्र सुखीराम निवासी बड़वन नगर थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।2. मंशाराम पुत्र रामखेलावन निवासी जगदीशपुर थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली।

 

Don`t copy text!