मवई थाना प्रभारी ने ग्राहक सेवा केंद्र व सराफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर की बैठक सीसीटीवी कैमरा लगाने का दिया निर्देश
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)मवई चौराहा स्थित पुलिस बूथ पर क्षेत्र के ग्राहक सेवा केंद्र व सराफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर मवई थाना प्रभारी राम किशन राना ने संचालकों के साथ बैठक किया।थाना प्रभारी ने सभी दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि कुछ दुकानदारों ने सीसीटीवी कैमरा लगा लिया है लेकिन अभी कुछ लोगो ने नही लगाया है।जल्द ही सभी लोग लगवा ले।जिससे ग्राहकों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।लेनदेन के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था करें।बैंक से पैसा निकालने के बाद अकेले नहीं आए और रास्ते में कहीं भी न रुकें।आपकी सजगता से ही सुरक्षित रहा जा सकता है।
थाना प्रभारी ने कहा पुलिस का दायित्व सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करना है और वह हमेशा इसके लिए ततपर है।सुरक्षा के मानक के अनुसार अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने का प्रयास करें।इसके अलावा कई अहम दिशा निर्देश दिए।साथ ही कहा कि कोई भी बाहरी या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दे।इस मौके पर उपनिरीक्षक शैलेश त्रिवेदी,उपनिरीक्षक संजय यादव,विनय यादव,सुदर्शन आर्या सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

