महंगाई की मार से लोग त्रस्त है: गोप माॅस्क वितरण कार्यक्रम में बोले पूर्व मंत्री
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी के प्रतिष्ठान पर सपा कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर सपा की नीतियों को जन जन तक पहुँचाने की अपील की। कार्यकर्ताओ से रूबरू होते हुए पूर्वमंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि भाजपा के लोग धार्मिक व साम्प्रदायिकता का सहारा लेकर आपस में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं समाज का बटवारा होगा तो खुशहाली कैसे आएगी वर्तमान सरकार मे जो लोग हैं वे जनता के हितो के विरूद्ध काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार मे किसान नौजवान गरीब सभी परेशान है महंगाई की मार से लोग त्रस्त है रोजगार के अवसर खत्म होने से बेरोजगारी झेलने को मजबूर है। पूर्व मंत्री ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जुल्म ज्यादा दिन तक चलने वाला नही है प्रदेश की जनता सरकार की गलत नीतियों से परेशान होकर सपा की ओर देख रहा है क्योकि नवजवानों के सबसे बड़ी धड़कन अखिलेश यादव एव किसानों के सबसे बड़े नेता मुलायम सिंह यादव है। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। तभी समाज के सभी वर्गों को सम्मान मिलेगा। पूर्वमंत्री श्री गोप ने कार्यकर्ताओं को मास्क का वितरण करते हुए इस महामारी में संयम बरतने की अपील की। इस मौके पर पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी, पवन जैन, अजय कुमार वर्मा, नेता अशोक यादव, हसमत अली, रामनरेश यादव, प्रधान राममूर्ति यादव, विकास यादव,नौशाद राइन आदि लोग मौजूद रहे।
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स बाराबंकी

