उपाध्यक्ष बने मोहोम्मद सालिम

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष प्रदीप जैन के निर्देश पर नगर अध्यक्ष मिस्बाह नेता ने संरक्षक के प्रस्ताव पर मोहम्मद सालिम को जैदपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया।

 

जैदपुर बाराबंकी नगर पंचायत जैदपुर में संगठन के विस्तार हेतु जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन के निर्देशन द्वारा नगर कार्यकारिणी ज़ैदपुर के नगर अध्यक्ष मिस्बार्हुरहमान की सर्वसम्मति से मोहम्मद सालिम को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ज़ैदपुर की कार्यकारिणी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया | उनके मनोनयन पर संगठन के सभी पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया । इस मौके पर नगर अध्यक्ष मिस्बार्हुरहमान ने कहा कि आज व्यापार अपनी विकट स्थिति में है सभी व्यापारी आर्थिक दृष्टि से टूट चुके हैं इस दिशा में मोहम्मद सालिम के द्वारा संगठन को मजबूती मिलेगी और सामाजिकता को बल मिलेगा | नगर कमेटी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर मोहम्मद सालिम ने अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल जी जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन जी रविनन खजांची जी अंकित वैश्य जी और नगर ज़ैदपुर कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग ही राष्ट्र की मजबूती में अहम भूमिका का निर्वहन करते रहे हैं और सर्वाधिक टैक्स देने वाला वर्ग व्यापारी ही है आज की गिरती अर्थव्यवस्था से छोटे व्यापारियों पर बहुत असर पड़ा है हमारा संगठन सबकी मदद करेगा और लोगों में आत्मविश्वास से फिर अपने कर्मों के प्रति जागरूक करेगा जिससे सभी राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका का निर्वहन कर सकेंगे इस मौके पर नगर अध्यक्ष मिस्बार्हुरमान महामंत्री शैलेंद्र कुमार जायसवाल कोषाध्यक्ष कपिल जायसवाल संगठन मंत्री मोहम्मद शमीम अंसारी मीडिया प्रभारी अज़मी रिज़वी कृष्ण गोपाल सोनी युवा कमेटी के नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ईसराईल कुरैशी राजदार रजा अकरम खान आलम अंसारी मोहम्मद अहमद हसीन अंसारी आदि सभी लोगों ने मोहम्मद सालिम जी को मनोनयन पर बधाई दी ।

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

Don`t copy text!