अतरौलिया। अतरौलिया बाजार में कोरोना के बढ़ते हुए मामले तथा कोरोना से संक्रमित एक व्यापारी की हुई मृत्यु से अतरौलिया बाजार वासियों में दहशत का माहौल व्याप्त है।वही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच में लगातार संक्रमित मिल रहे।वही अभी तक नगर पंचायत के दो दिन की जांच में 12 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसको लेकर अतरौलिया के व्यापारियों ने उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर को स्थानीय निरीक्षण भवन में एक प्रार्थना पत्र सौंपा ,मौके पर क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर शीतला प्रसाद पांडे भी मौजूद रहे, जिसमें अतरौलिया बाजार में पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगाने की मांग किया । व्यापारियों ने कहा कि अगर लॉकडाउन नहीं बढ़ाया गया तो लोगों की लापरवाही की वजह से अतरौलिया बाजार में इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं ,अतः हम सभी ब्यापारी लॉकडाउन के लिए सहमत है।लॉकडाउन लगने से ही इस बीमारी को रोका जा सकता है।नगर वासियों के कहना है कि कन्टेन्टमेंट जोन का लोग पालन नही कर रहे,लोग घरों से बाहर निकल रहे जिससे संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है।
आज टीम संकल्प द्वारा उपजिलाधिकारी को अतरौलिया में ब्याप्त संक्रमण और उससे होने वाले दहसत को लेकर एक ज्ञापन दिया गया और बाजार में 15 दिन का लोकडॉउन और बाजार में हर घर जांच की मांग की गई। उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर ने बताया कि नगर पंचायत के शंकर द्वारा ज्ञापन प्राप्त हुआ है इस के संदर्भ में कल शुक्रवार दिन में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में नगर पंचायत के संभ्रांत लोगों, अधिशासी अधिकारी अतरौलिया अंजली वर्मा चेयरमैन अतरौलिया की एक बैठक बुलाई गई है जिसमें विचार विमर्श किया जाएगा उसके बाद लॉकडाउन के संदर्भ में फैसला लिया जाएगा ।इस मौके पर नवनीत जायसवाल,
अरविंद जायसवाल,सुमित अग्रहरि, रिंकू मोदनवाल, अमित सिंह, धीरज अग्रहरि आदि लोग उपस्थित थे।

