मसौली बाराबंकी। बकरीद एव रक्षाबंधन को लेकर गुरुवार को मसौली थाना मुख्यालय पर शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें क्षेत्राधिकारी रामनगर दिनेश कुमार दुबे ने त्यौहारो को शान्ति एव मिलजुल कर मनाने की अपील की। क्षेत्राधिकारी ने ग्राम प्रधानों एवं सम्मानित नागरिकों के साथ बैठक करते हुए कहा कि त्यौहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है, जिससे बचने के लिए बकरीद की नमाज घर पर ही पढ़े तथा बकरीद की कुर्बानी के दौरान सफाई जरूर रखें। पुलिस पर्व में खलल डालने वालों पर नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि ईद उल अजहा गले मिलने का त्यौहार हैं पर गले मिला नहीं जा सकता क्योंकि पूरे देश में करोना जैसी महामारी अपने पैर पसारे हुए हैं। इसलिए दूरी बनाए रखें मुंह पर अपने मास्क का अवश्य प्रयोग करें। तहसीलदार विश्वमित्र सिंह ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने त्यौहारों को शांतिपूर्वक से मनाएं और आगे भी शांतिपूर्वक से हमेशा की तरह मनाते आए हो इस बार भी अच्छी तरीके से त्यौहार मनाये। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की सोशल मीडिया या अन्य जगहों पर किसी तरह का कुछ ऐसा पोस्ट न करें जिससे कोई आहत हो। बैठक में लोगों से कहा गया कि कुछ युवा सोशल मीडिया का उपयोग समाज में अशांति फैलाने के लिए कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। प्रभारी निरीक्षक राघवेंन्द्र प्रताप रावत ने कहा कि धारा 144 लागू हैं। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा। त्यौहार में गड़बड़ी करने की कोशिश की तो ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पीस कमेटी की बैठक में ग्राम प्रधान शहाबपुर वसीम अंसारी, गुड्डु मौर्य, रामसिंह यादव, मो. आलम, उमाकान्त राव, सतनाम रावत, शशि गुप्ता, अफजाल अंसारी, अयाज अंसारी, मो. जुबेर, बाबू अंसारी, प्रेमानन्द वर्मा, समीमउद्दीन, अम्बिका प्रसाद वर्मा, प्रेमचन्द वर्मा,सहित अन्य ग्राम प्रधान एव सम्भ्रान्त जन मौजूद थे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

