कांग्रेस पार्टी संघर्ष करके 2022 में सत्ता में वापसी करेगी: पुनिया
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स
बाराबंकी। कांग्रेस पार्टी के संविधान के अनुसार छोटी सीमित कमेटी बनायी गयी हैं। आज आपको उत्तरदायित्व सौंपकर प्रान्तीय संगठन ने समय सीमा में संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी दी हैं जिसकी समीक्षा की जायेंगी अच्छा काम करने वाले पदाधिकारी को पुरस्कृत किया जायेगा, काम न करने वाले पदाधिकारियों को संगठन से छुट्टी दी जायेंगी। पंचायतो के चुनाव को कांग्रेस पार्टी पूरी जिम्मेदारी गम्भीरता से लड़ेगी, राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की देखरेख में कांग्रेस पार्टी संघर्ष करके 2022 में सत्ता में वापसी करेंगी। उक्त उद्गार राज्यसभा सांसद डाॅ.पी.एल.पुनिया ने आज जिला नगर कांग्रेस की नयी कमेटी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के पश्चात् व्यक्त किये। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के जनपदीय प्रभारी सचिव सुशील पासी मौजूद थें। शपथ ग्रहण के पश्चात् प्रभारी सचिव ने सभी पदाधिकारियों को उनकी संगठन की जिम्मेदारी सौंपी। कांग्रेस संगठन के कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने किया। प्रभारी सचिव सुशील पासी ने जनपद के कांग्रेस संगठन को चार भागों में बांटते हुए सरजू शर्मा को उपाध्यक्ष मीडिया विभाग, अनूप सिंह को उपाध्यक्ष फ्रंटल संगठन, सुरेश वर्मा को उपाध्यक्ष संगठन तथा गौरी यादव को उपाध्यक्ष प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी। महासचिव पद पर नियुक्त किये कांग्रेसजनो में रामहरख रावत को बाराबंकी विधानसभा का, जयन्त गौतम को दरियाबाद विधानसभा का, मो. मुबस्सिर को विधानसभा हैदरगढ़, के.सी.श्रीवास्तव को विधानसभा जैदपुर, नेकचन्द्र त्रिपाठी को विधानसभा कुर्सी, आदर्श पटेल को विधानसभा रामनगर का प्रभारी महासचिव मनोनीत करके संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी। प्रत्येक महासचिव के साथ सहयोगी के रूप में जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड में एक सचिव को प्रभारी मनोनीत कर प्रभारी महासचिव के सहयोग के निर्देश दिये गये। प्रभारी सचिव अपने ब्लाॅक जिसमें वह रहता हैं, वह प्रभारी मनोनीत नही हो सकता। जिलाध्यक्ष तथा कोषाध्यक्ष को सम्पूर्ण जनपद की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गयी। प्रभारी प्रदेश सचिव सुशील पासी ने विकास खण्ड प्रभारी सचिव के तहत् जागेश्वर प्रसाद को विकास खण्ड हैदरगढ़, मो. अहमद पठानी को महादेवा, रमेश कश्यप को बंकी, गुड्डू राईन को त्रिवेदीगंज, मो. आरिफ को हरख, डाॅ. शुऐब को रामनगर, विजय बहादुर वर्मा को सूरतगंज, मनीष रावत को पूरेडलई, सत्यवान रावत को देवां, शिवानी सिंह को निन्दूरा, अजीत वर्मा को मसौली, संजीव मिश्रा को सिरौलीगौसपुर, रामू यादव को सिद्धौर, आलोक श्रीवास्तव को दरियाबाद, अरविन्द सिंह को बनीकोडर का प्रभारी सचिव मनोनीत कर संगठन को मजबूती की जिम्मेदारी दी। जिला तथा नगर कांग्रेस कमेटी के प्रथम बैठक को मुख्य रूप से अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष तनुज पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन तथा नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला ने सम्बोधित किया। सांसद पी.एल.पुनिया तथा प्रदेश प्रभारी सचिव सुशील पासी ने सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। बैठक के अन्त में कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने सभी का आभार व्यक्त कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स