बिसौली जनता को मिली सौगात, बिसौली से हिमाचल प्रदेश व पंजाब को सीधी बस सेवा शुरू की गई बिसौली विधायक व क्षेत्रीय प्रबंधक हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली, बदायूं। बिसौली नगर की जनता को मिली नई सौगात दूसरे राज्यों को जाने के लिए अब परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी उत्तर प्रदेश सरकार ने बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य के प्रयास से परिवहन निगम ने नई रोडवेज बस शुरू की है जो सीधी बद्दी हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ अंबाला कैंट जाने के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी गई है।
बिसौली विधायक आशुतोष मौर्या सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने बस का शुभारंभ किया और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया क्षेत्र की जनता पिछले कई महीनो से पंजाब व हिमाचल प्रदेश को सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग कर रही थी जिसको बिसौली विधायक आशुतोष मौर्या के प्रयास से आज रविवार को बस सेवा शुरू कर दी गई है जिससे बिसौली नगर आसपास की जनता मैं खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!