सहसवान में बिजली की आवाजाही और अंधेरे से बढ़ी मुश्किलें, पूर्व जिलाध्यक्ष AIMIM ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। क्षेत्र में लगातार बिजली ट्रिपिंग और कटौती की समस्या से आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। इसे लेकर एआईएमआईएम के पूर्व जिलाध्यक्ष शरीफ उद्दीन ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सहसवान को एक शिकायती ज्ञापन सौंपा है, जिसमें क्षेत्र की प्रकाश व्यवस्था को दुरस्त करने की मांग की गई है।

सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि सहसवान क्षेत्र में बिजली की आवाजाही बहुत अधिक बनी रहती है। बरसात के मौसम में सड़कों पर अंधेरा छा जाने के कारण आए दिन हादसों का अंदेशा बना रहता है। इसके अलावा, अंधेरे के कारण चोरियों की घटनाओं और जान-माल के खतरे की आशंका भी बढ़ जाती है। लगातार हो रही बिजली ट्रिपिंग स्थानीय नागरिकों के लिए एक बड़ी समस्या बन चुकी है।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में मुख्य मार्गों, हाइवे और नगरीय क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर जनरेटर या सोलर लाइटें लगवाई जाएं, ताकि स्थानीय लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!