भोपाल । प्रदेश में जुलाई का बिल 4 पैसे प्रति यूनिट बढ़ा हुआ आएगा। जुलाई माह की शुरुआत में मध्यप्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कम्पनी ने फ्यूल कॉस्ट बढ़ा दी थी। यह कॉस्ट 4 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाई गई। इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया। इस लिहाज से जुलाई माह का बिजली बिल 4 पैसे प्रति यूनिट बढ़ा हुआ आएगा। जानकारी के अनुसार पूर्व में फ्यूल कॉस्ट 9 पैसे प्रति यूनिट थी।
इसमें जुलाई के शुरू में 4 पैसे की वृद्धि की गई, जिसके बाद यह बढ़कर 13 पैसे प्रति यूनिट तक हो गई है। जुलाई माह की रीडिंग बिजली वितरण कंपनी ने शुरू कर दी है, इसलिए इसे इस माह से ही बढ़ाया जाएगा। बिजली बनाने में उपयोग किए जाने वाले कोयला, डीजल सहित अन्य वस्तुएं जो फ्यूल की श्रेणी में आती हैं, उनकी कीमत बढऩे या कम होने पर फ्यूल कॉस्ट बढ़ाई या घटाई जाती है। इस बार फ्यूल की कीमत में इजाफा हुआ है। विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की नई दरों को लेकर कवायद शुरू कर दी है।
Related Posts

