बाराबंकी। कोठी चैराहे पर एक अज्ञात ट्रक ने तीन लोगों को जोरदार टक्कर मारते हुए गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गई बताया जाता है कि तीनों व्यक्ति कोठी ग्राम पंचायत के पूरे जुगराज के रहने वाले थे जिनके घर पर तेरही संस्कार था जो टेंट लेने के लिए कोठी रिक्शा से आए थे और रिक्शे पर टेंट लादकर घर की ओर जा रहे थे तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको आसपास के लोगों ने पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर इलाज करा रहे हैं जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी

