सुशांत की दोस्त क्रिस्नन बरेटो और काजोल त्यागी ने खोला रिया चक्रवर्ती का सच

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स

मुम्बई। सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में अब एक्टर की एक पुरानी दोस्त और टीवी एक्ट्रेस क्रिस्नन बरेटो ने रिया चक्रवर्ती के जारी हुए वीडियो पर कमेंट कर exते हुए अदाकारा पर गंभीर आरोप लगाए है। ‘कैसी हैं यारियां’ स्टार अदाकारा सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘इस महिला को डेट करने के बाद वो हमसे से किसी के साथ भी संपर्क में नहीं रहा। उसके सारे दोस्त, उसके नंबर बदल गए थे और ये हम सभी जानते हैं। हम सभी ने उस तक पहुंचने की कोशिश की थी लेकिन हम नहीं पहुंच सके। उसके पापा का बयान है कि वो भी उससे बात नहीं कर पा रहे थे। रिया चक्रवर्ती जी हां सच सबके सामने आएगा, हम पूरी कोशिश करेंगे। सत्यमेव जयते आप पर ही अटैक करेगा।’ क्रिस्नन बरेटो की इस पोस्ट पर जलेबी को-स्टार काजोल त्यागी ने भी कमेंट करते हुए कहा एक्ट्रेस रिया पर निशाना साधा है। काजोल ने लिखा, ’मैं तुम्हारे इस पर कमेंट करने को लेकर बेहद गर्व महसूस कर रही हूं। मैं जलेबी का हिस्सा थी जब वो दोबारा रीशूट के लिए गया और उनके साथ मैंने कुछ हफ्तों तक साथ काम किया था। मुझे याद है कि वो नकारात्मकता से भरी हुई थी। सही में इस वीडियो में भी वो हाथ बांधे बैठी है ताकि बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट को भी मुश्किल हो। ये साफ दिख रहा है कि वो दुखी होने का महज नाटक कर रही है।’ इस पोस्ट को आप नीचे देख सकते हैं। इतना ही नहीं, क्रिस्नन बरेटो ने यहां तक दावा किया है कि रिया चक्रवर्ती काला जादू करती थी। उन्होंने अगली पोस्ट में लिखा, ‘मैं यहां ये भी लिख रही हूं कि अगर ये लोग मुझपर भी कुछ करें कोई काला जादू या कुछ और… मैं कभी खुद को नहीं मारूंगी। कभी नहीं… ये मेरा आधिकारिक बयान है कि वो मुझे भी कभी सुशांत की तरह मारने की कोशिश करें।’

Don`t copy text!