सपा फ्रंटल संगठनों के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का हुआ स्वागत

शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन समाजवादी युवजन सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन एवं मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शाफे जुबेरी का सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री गोप ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में जिस प्रकार जनता परेशान है सरकार पूरी तरह से जनहित के कार्यों में विफल नजर आ रही है ऐसे में समाजवादी पार्टी के नौजवानों का यह दायित्व बन जाता है कि वह जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करें। सदर विधायक सुरेश यादव एवं सदस्य विधान परिषद राजेश यादव ‘राजू‘ ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों के अध्यक्ष बनने से जिले के नौजवानों में एक ऊर्जा का संचार हुआ है, हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप दोनों समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारों को पूरे जनपद में जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और 2022 में पूर्ण बहुमत की समाजवादी सरकार बनाकर अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करेंगे। इसी के साथ समाजवादी पार्टी संगठन में जिला सचिव के पद पर यशवंत यादव निवासी बड़ेल को जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद एवं सदस्य विधान परिषद राजेश यादव राजू द्वारा नियुक्ति पत्र देकर बधाई दी। नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई देने वालों में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई, पूर्व सांसद रामसागर रावत, पूर्व मंत्री राकेश कुमार वर्मा, पूर्व मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह, जैदपुर विधायक गौरव कुमार रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह, राम गोपाल रावत, राम मगन रावत, अनिवेश प्रताप सिंह राहुल, अजय वर्मा बब्लू, प्रीतम वर्मा, दानिश सिद्दीकी, करुणेश द्विवेदी केडी, इंद्रेश प्रताप सिंह, राजन शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

Don`t copy text!