बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर डीएम ने किया अभियान का शुभारम्भ

बाल स्वास्थ्य पोषण माह
कोविड 19 के सभी प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करना जरूरी

अयोध्या, 10 अगस्त 2020 :- जनपद  के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेतिया में बाल स्वास्थ्य पोषण माह  का शुभारंभ जिला अधिकारी अनुज कुमार झा ने बच्चो को विटामिन – ए की खुराक  पिलाकर किया | इस अवसर पर उन्होंने कहा शिविर में आये बच्चो को विटामिन ए की खुराक अवश्य दी जाए और बाल स्वास्थ्य पोषण माह के प्रति लोगो को जागरूक किया जाये | इस अभियान के अन्तर्गत जनपद अयोध्या में नौ  माह से पाँच वर्ष तक के बच्चों को बुधवार, शनिवार एवं सोमवार को टीकाकरण के साथ विटामिन ए की खुराक दी जाएगी ।

जिला अधिकारी  ने निर्देश दिया कि प्रत्येक टीकाकरण सत्र पर एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाये रखें | कोविड 19 के अन्य प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करें,  मास्क का प्रयोग करें,  हाथों   को सेनिटाईज करें , विटामिन ए की खुराक पिलाने के लिए डिस्पोजेबल चम्मच का प्रयोग करें |

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.घनश्याम सिंह ने बताया कि प्रत्येक ब्लाक द्वारा कार्य योजना इस तरह तैयार की  जाये, जिससे नौ  माह से पांच  वर्ष के बच्चो को दो आयु वर्ग में विभाजित करते हुए उनको विटामिन ए की खुराक देने हेतु ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) व शहरी स्वास्थ्य पोषण दिवस (यूएचएनडी) सत्र पर बुलाया जाये | नौ  माह से तीन  वर्ष के बच्चो को नियमानुसार वर्तमान माइक्रोप्लान वीएचएनडी / यूएचएनडी सत्रों में विटामिन ए पिलाया जाए | यह अभियान आज 10 अगस्त से 09 सितम्बर 2020 तक चलेगा । जनपद में 312343 बच्चों को विटामिन ए पिलाने का लक्ष्य है, जिसमें 9 माह से 12 माह के अनुमानित बच्चे 18244, एक से दो वर्ष तक के अनुमानित बच्चे 78446 एवं दो से पाँव वर्ष तक अनुमानित 215653 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलायी जाएगी। अभियान के दौरान बाल रोगों की रोकथाम करते हुए स्तनपान व  पूरक आहार को  बढ़ावा देते हुए कुपोषण से बचाव करना है | आयोडीन युक्त नमक के प्रयोग को बढ़ावा देना है  | कोविड महामारी के दृष्टिगत  सत्रों पर विटामिन ए की खुराक पिलाये जाने हेतु डिसपोजेबल चम्मच का प्रयोग प्रत्येक लाभार्थी के लिए किया जायेगा |

इस अभियान को सफल बनाने हेतु आशा, एएनएम तथा आंगनबाड़ी  कार्यकर्ताओ के माध्यम से अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की भी पहचान कर उनका समुचित उपचार किया जाएगा एवं आवश्यकता पड़ने पर बच्चों को अस्पतालों में इलाज के लिए संदर्भित किया जाएगा ।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.आरके देव ने बताया कि विटामिन ए की कमी से अंधापन, आंखों में सूखापन, रूखे बाल, सूखी त्वेचा, बार-बार सर्दी-जुकाम, थकान, कमजोरी, नींद न आना, रतौंधी, निमोनिया और वजन में कमी होने जैसी कई परेशानियां झेलनी पड़ जाती हैं। ऐसे में इन रोगों से ग्रसित  रहने से बचने के लिए शरीर में विटामिन ए की कमी की पूर्ति करना काफी आवश्यक हो जाता है.सब्जियों और फलों के सेवन से आसानी से विटामिन ए की पूर्ति की जा सकती है। शरीर में विटामिन ए की भरपाई करने के लिए अंडा, दूध, गाजर, पीली या नारंगी सब्जियां, पालक, सकरकंद, पपीता, दही, सोयाबीन और दूसरी पत्तेदार हरी सब्जियां का सेवन किया जा सकता है ।

इस अवसर पर  अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय  एवं स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी वीपी सिंह , जिला वैक्सीन मैनेजर कौशलेन्द्र सिंह , जिला समन्वयक एनयूएचएम्  सुशील वर्मा, अर्बन प्रा.स्वा. केंद्र रेतिया की स्टाफ नर्स एएनएम् और आशा बहु कैम्प में मौजूद थीं,  स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी इस दौरान उपस्थित रहे |

हमारी खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए डाउनलोड करें

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.smnews24.smcwebsolution

राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका एसएम न्युज24टाइम्स की ताजा खबरें पढ़ने के लिए गूगल मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए ऊपर ब्लू लाइन टच करें साथ ही अपने साथियों को डाउनलोड कराने में एसएम न्यूज़ का सहयोग करें

खबर भेजने के लिए smnews24up@gmail.com

व्हाट्सएप नंबर 9415526500

Don`t copy text!