ईरान मामलों के नए अमरीकी प्रतिनिधि पर अमरीकी सांसद ने लगाए गंभीर आरोप
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
अमरीकी विदेश मंत्रालय में ईरान मामलों के प्रतिनिधि के रूप में इलियट अब्राम्स की नियुक्ति की क्रांग्रेस की डेमोक्रेटिक सदस्य इलहान उमर ने कड़ी आलोचना की है।
उमर ने ट्वीट करके अब्राम्स की नियुक्ति की आलोचना की और उन्हें झूठा बताया।
ग़ौरतलब है कि पिछले हफ़्ते ईरान के मामलों में अमरीका के पूर्व प्रतिनिधि ब्रायन हुक के इस्तीफ़े के बाद, इलियट अब्राम्स को उनकी जगह ईरान नीति का प्रमुख बनाया गया है।अब्राम्स अमरीकी विदेश मंत्रालय में वेनेज़ुएला मामलों के प्रतिनिधि थे।अमरीकी कांग्रेस की सदस्य उमर ने अब्राम्स पर सैकड़ों आम नागरिकों की हत्याओं पर पर्दा डालने का आरोप लगाते हुए कहाः अब्राम्स को ईरान मामलों की या किसी भी विदेश नीति की ज़िम्मेदारी नहीं सौंपी जानी चाहिए।अब्राम्स पर मानवाधिकारों के उल्लंघन, आतंकवादियों के समर्थन और दूसरे देशों की सरकारों को गिराने की साज़िश रचने जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं।कहा जा रहा है कि ट्रम्प की ईरान के ख़िलाफ़ अधिकतमक दबाव की नीति की नाकामी के लिए हुक को बलि का बकरा बनाया गया है और उनकी जगह उनसे भी ख़तरनाक राजनयिक को लाया गया है।
हमारी खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.smnews24.smcwebsolution
राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका एसएम न्युज24टाइम्स की ताजा खबरें पढ़ने के लिए गूगल मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए ऊपर ब्लू लाइन टच करें साथ ही अपने साथियों को डाउनलोड कराने में एसएम न्यूज़ का सहयोग करें ।

